Tuesday, October 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जरूरतमंदों की सेवा कर डॉ. नवनीत अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन

जरूरतमंदों की सेवा कर डॉ. नवनीत अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन

हाथरस। शहर के कमला मार्केट स्थित दंत चिकित्सक डॉ. नवनीत अग्रवाल ने रविवार को अपना जन्मदिन गौशाला रोड स्थित सुमित्रा रसोई में जरूरतमंदों की सेवा कर मनाया। उन्होंने पारंपरिक जश्न और दिखावे से दूर रहकर जन्मदिन को समाजसेवा के लिए समर्पित किया। इस दौरान जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया और मानव सेवा का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. नवनीत अग्रवाल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे परोपकार और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणादायक मिसाल बताया। इस अवसर पर डॉ. अमित भार्गव, जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद हाथरस, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मोहित अग्निहोत्री, निहाल पाठक, हर्षवर्धन राघव और पीयूष भूषण सहित अन्य सहयोगियों ने सहभागिता की। सभी ने डॉ. नवनीत अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।