हाथरस। राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वरोजगार के लिए मैत्री प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन पुनः आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विजय सिंह ने बताया कि जीव विज्ञान विषय से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण पात्र अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कर पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए जागरूक करने और आवश्यक मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए हैं। आवेदन निर्धारित आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 31 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक किए जा सकते हैं।
Jansaamna