फिरोजाबाद। शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर महापौर कामिनी राठौर ने अपने निवास पर मां भगवती के स्वरूप नन्हीं कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं के चरण पूजन के साथ आरती उतारी और उन्हें भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महापौर ने मां भगवती से सभी के सुख, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि का वास हो। इस अवसर पर उन्होंने नवरात्र पर्व के धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।
Jansaamna