फिरोजाबाद। प्रतीक तिवारी को जिला युवक कांग्रेस फिरोजाबाद का महासचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. प्रकाश निधि गर्ग एवं जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष चांद कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. प्रकाश निधि गर्ग ने प्रतीक तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रतीक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं को रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए एक मजबूत आवाज की आवश्यकता है। युवक कांग्रेस इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि प्रतीक तिवारी अपनी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। स्वागत एवं अभिनंदन करने वालों में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी, शिप्रा उपाध्याय, गुलाम जिलानी, नुरूल हुदा, लाला राईन, गांधी, वकार खालिक, राजीव शर्मा, सौरभ पोरवाल, मजहर बेग, सनी शर्मा, गोलू यादव और मानिक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Home » मुख्य समाचार » प्रतीक तिवारी बने जिला युवक कांग्रेस फिरोजाबाद के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Jansaamna