घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में छत से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), घाटमपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रैपुरा गांव निवासी उमेश (30), पुत्र जालिम, रात में अपने घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद परिजन घायल युवक को तत्काल सीएचसी घाटमपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट और हालत चिंताजनक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया गया।
Jansaamna