घाटमपुर। कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), घाटमपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घाटमपुर थाना क्षेत्र के सिहूपुर गांव निवासी अर्जुन (24), पुत्र शिवराम, ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। इसी दौरान जहानाबाद रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रही बाइक से उसके ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में अर्जुन घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अर्जुन को सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चोट गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया गया।
Jansaamna