Thursday, October 22, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षक एवं स्नातक चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण: पूरनलाल लोधी

शिक्षक एवं स्नातक चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण: पूरनलाल लोधी

फिरोजाबाद। होटल मोनार्क में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की ओर से शिक्षक एवं स्नातक आगरा खंड निर्वाचन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठन की रणनीति और मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर और महानगर प्रभारी डॉ. विवेक सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक आगरा खंड का चुनाव संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें सफलता हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता, आपसी समन्वय और निरंतर जनसंपर्क के साथ जुटना होगा। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के बीच पहुंचकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों से उन्हें अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी तैयारियों को लेकर अपने विचार साझा किए। साथ ही संगठन के विभिन्न स्तरों पर बेहतर समन्वय स्थापित कर चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षक एवं स्नातक चुनाव के संयोजक एवं महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, रामनरेश कटरा, देवेश भारद्वाज, प्रमोद पाल बघेल, आनंद अग्रवाल, अनुपम शर्मा, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, दुर्गेश यादव, सौरभ शिवहरे, शिवम शर्मा, देश दीपक गुप्ता, शैलेंद्र कुमार गुप्ता शालू, प्राचीर गुप्ता, लायक सिंह, अनार सिंह कुशवाहा, भारत सिंह वर्मा और सत्यवीर गुर्जर सहित महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।