ऊंचाहार, रायबरेली। स्नातक निर्वाचन के मतदान से एक दिन पूर्व गुरुवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज किया। मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष नीरज कटियार ने प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के साथ ऊंचाहार क्षेत्र में स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। ऊंचाहार पहुंचने पर नीरज कटियार का अभिलाष कौशल के कैंप कार्यालय में स्वागत किया गया। इसके बाद ओबीसी मोर्चा की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा कर मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान भाजपा की नीतियों और पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने पर जोर दिया गया। मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ऊंचाहार सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क कर स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से संवाद किया। मतदान से ठीक पहले चलाए गए इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान जगदीश पीएलवी, सुनील कुमार शाक्य, अमरेश यादव, डॉ. अमन, अखिलेश सैनी, राजू यादव, सुनील पटेल, संदीप पटेल, विजय पाल और मनोज पाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jansaamna