Friday, October 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आतिशबाजी कारोबारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आतिशबाजी कारोबारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हाथरस। दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी कारोबारियों को होने वाली समस्याओं और विभिन्न अड़चनों को लेकर फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कारोबारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की और एक ज्ञापन भी सौंपा। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारोबारियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में किसी भी आतिशबाजी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगी और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करेगी। मुलाकात के दौरान आतिशबाजी कारोबारियों ने दीपावली के पर्व पर व्यापार संचालन में आने वाली परेशानियों और अड़चनों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने इन समस्याओं के निराकरण की मांग की, ताकि कारोबारियों को अपना व्यवसाय करने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर आतिशबाजी व्यवसायी एवं संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल ने अपनी पुत्री सिद्धि अग्रवाल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ठाकुर जी की चुनरी एवं प्रसादी भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत चांदना, महासचिव महेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल तथा कार्यालय एवं मीडिया प्रभारी राकेश कटारिया शामिल रहे।