फिरोजाबाद। शिकोहाबाद स्थित एकलव्य क्रिकेट अकादमी के सात खिलाड़ियों का सी.के. नायडू राज्य स्तरीय ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ी आगामी 26 से 29 अक्टूबर तक कानपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आगरा मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन से स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। एकलव्य क्रिकेट अकादमी के सात होनहार खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अनुराग यादव, अखिलेश, तेजस प्रताप, ऋषभ, आर्यन प्रताप, असीम सिद्दीकी और प्रांजल शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अकादमी के कोच विक्रम यादव, गौरव यादव, अजीत यादव, अक्षय और मोहित ने उन्हें बधाई दी। वहीं, प्रबंध समिति के सदस्य विकास पालीवाल, राजेश यादव, गौरव यादव और ज्ञानेंद्र प्रकाश ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अकादमी के कोच और प्रबंध समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सभी चयनित खिलाड़ी कानपुर में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर आगरा मंडल और फिरोजाबाद का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को अकादमी के लिए भी गौरवपूर्ण बताया गया।
Jansaamna