Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मौसी के घर आयी छात्रा ने लगायी फांसी मौत

मौसी के घर आयी छात्रा ने लगायी फांसी मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव गनपतपुर में मोसी के घर आयी एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मौके पर पहुची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जनपद इटावा क्षेत्र के भरथना इकदिल निवासी उदयवीर सिंह की 18 वर्षीय पुत्री कु0 डौली विगत कुछ दिन पूर्व अपने मौसा राजवीर पुत्र विधियाराम के घर आयी हुई थी। जिसने आज दोपहर घर में अपने को अकेला देख फांसी लगाकर आत्म हत्या कर दी। मृतका भरथना में एक कालेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। मौसी अपने साथ ले आयी थी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।