Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में महिला आग से झुलसी, मौत

संदिग्ध हालत में महिला आग से झुलसी, मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवादादाता। थाना नारखी क्षेत्र के गांव कायथा में एक महिला संदिग्ध हालत में आग से झुलस गयी। जिसको उपचार के लिए पति द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसको आगरा भेजा गया। रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव कायथा निवासी नारायण सिंह की 28 वर्षीय मायादेवी मंगलवार की दोपहर संदिग्ध हालत में आग से झुलस गयी। जिसको आग से बचाते हुए पति परिजनों की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रैफर कर दिया। चिकित्सक की माने महिला के शरीर से मिट्टी के तेल की महक आ रही थी। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को भी लिखित रूप से भेजी है। आगरा जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए वापस परिजन जिला अस्पताल लेकर आये।