Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्य चौराहे पर ट्रक भिड़े सफाई कर्मी, घायल

मुख्य चौराहे पर ट्रक भिड़े सफाई कर्मी, घायल

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक मुख्य चैराहा क्रास करने समय मिड़ गए चपेट में आने से पैदल जा रही सफाई कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के सुबह जहानाबाद से भोगनीपुर की ओर जा रहे गैस टैंकर को कबरई से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी गैस टैंकर की चपेट में आने से बी एल बी डी स्कूल की सफाई कर्मी जो वहां से गुजर रही थी। मंजू देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी रमेश निवासी मोहल्ला शिवपुरी पश्चिमी घाटमपुर गंभीर रुप से घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ भेजा या है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।