Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यूएचएम जिला पुरुष चिकित्सालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया

यूएचएम जिला पुरुष चिकित्सालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया

कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन उ0प्र0 के तत्वधान में अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में उर्सला अस्पताल स्थित स्वच्छ भारत की ओर सफाई अभियान कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नीरज दुबे ने बताया कि डिप्लोमा फार्मेसिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन शाखा ने यूएचएम जिला पुरुष चिकित्सालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया। इसका शुभारंभ निदेशक डॉक्टर उमाकांत ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की जिसमें यूएचएम चिकित्सालय में कार्यरत सभी फार्मेसिस्टों ने भाग लिया जिसमें अलग-अलग टीमें बनाकर इमरजेंसी वार्डों तथा उर्सला हॉस्पिटल के मुख्य परिसर को साफ किया गया जिसमें मुख्य रूप से गुलाब सिंह, नीरज द्विवेदी, सुभाष चंद्र वर्मा, राजेश चंद्र उत्तम, वीपी दुबे, एससी गुप्ता, संजय भदौरिया, व प्रवीन कटियार आदि लोग मौजूद रहे। छायाकार: नीरज राजपूत