Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मकान की दीवार गिरने से वृद्ध घायल

मकान की दीवार गिरने से वृद्ध घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना जसराना क्षेत्र घिरोर रोड पर एक मकान की दीवार गिरने से खोखे में साइकिल पंचर की दुकान रखे एक वृद्ध दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल लाया गया।
थाना जसराना क्षेत्र नगला झील निवासी 65 वर्षीय गुलाब सिंह पुत्र रामचंद्र की जसराना के घिरोर रोड पर एक खोखे में साइकिल पंचर की दुकान है। वह रोजाना की तरह सायं अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पीछे के एक मकान की बाउन्ड्री दीवार पूरी गिर गयी। जिसमें खोखे सहित वह दब गया। चीख सुनकर आसपास के लोगों ने जैसे तैसे बाहर निकाला। वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जसराना संयुक्त चिकित्सालय से फिरोजाबाद रैफर किया गया।