Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तमंचे के बल पर नगदी मोबाइल बाइक लूटी

तमंचे के बल पर नगदी मोबाइल बाइक लूटी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के पक्का तालाब पर विगत रात्रि में एक एम्बुलेन्स चालक को गांव जाते समय तमंचे की नोक पर हजारों की नगदी व मोबाइल बाइक लूट ली। पीड़ित ने मंगलवार की सुबह थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव उगठी निवासी इशाक नामक का युवक सरकारी अस्पताल के समीप प्राईवेट एम्बुलेन्स चलाने का कार्य करता है। विगत रात्रि में अस्पताल पर कार्य खत्म करने के बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था। उसी दौरान पक्का तालाब के समीप अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर उसको रोकते हुए उसके पास रखी आठ हजार की नगदी मोबाइल व बाइक लूट ले गये। घटना के बाद पीड़ित जिला अस्पताल अपने साथियों के साथ लौट आया। जहां से आज सुबह शिकोहाबाद थाने तहरीर देने गया।