Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में महिला की मौत दो लोग घायल

सड़क हादसों में महिला की मौत दो लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में महिला की मौत हो गयी। वही दो लोग घायल हो गये, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां घायलों का उपचार किया गया। थाना उत्तर क्षेत्र के गांव नगला पानसहाय के समीप मंगलवार की सुबह दो बाइकों की भिडन्त में थाना एका के गांव नगला कन्ही निवासी 55 वर्षीय रेखा देवी पत्नी सुनहरीलाल गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा रैफर किया गया। जहां बुधवार की सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी, मृतक के शव को परिजन पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। वही दूसरी घटना में थाना टूण्डला चैराहा पर टैम्पों से गिरकर 40 वर्षीय शान्ति देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी सरस्वती नगर टूण्डला घायल हो गयी। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना नारखी क्षेत्र के रिजावली चैराहा पर बाइक से गिरकर गांव कातकी निवासी 25 वर्षीय रामू पुत्र जोगेन्द्रपाल सिंह घायल हो गया। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।