Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चाकू सहित दो लोग दबोचे

चाकू सहित दो लोग दबोचे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना जीआपी टूण्डला द्वारा दो लोगों को थाना क्षेत्र से चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा दिया गया। थाना जीआरपी टूण्डला रात्रि में रेलवे स्टेशन पर गस्त कर रही थी। उसी दौरान रेलवे परिसर सीमा में दो युवक संदिग्घ हालत में घूमते नजर आये। पुलिस के टोकने पर वह भाग खड़े हुए, पुलिस ने घेरा बन्दी करने के बाद दोनो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। पकडे़ गये युवकों ने अपने नाम जनपद इटावा के कटरा बलसिंह निवासी 20 वर्षीय मोहित पुत्र अरविन्द, मुरादाबाद रेलवे कालौनी निवासी 30 वर्षीय राजेश पुत्र श्यामलाल बताये दोनो लोगों से पुलिस ने एक-एक चाकू भी बरामद किया। जिनके खिलाफ सम्बन्घित धारा में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा।