Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शराबी पति की मारपीट से तंग आकर थाने में दी तहरीर

शराबी पति की मारपीट से तंग आकर थाने में दी तहरीर

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र के गांव बरतरा में एक महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला को उपचार व डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना नारखी के गांव बरतरा निवासी 22 वर्षीय मंन्जू देवी पत्नी जुगेन्दपाल सिंह ने थाने में बुधवार की सुबह अपने भाई सुभाष के सहयोग से शराबी पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के शरीर में काफी चोट के निशान होने पर पुलिस ने पति के खिलाफ अभियोग दर्ज करने के बाद डाक्टरी परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पीड़ित महिला की माने तो उसकी शादी को मात्र चार वर्ष हुए है। शादी के कुछ दिनों बाद ही शराब पीकर आये दिन मारना-पीटना शुरू कर दिया। कई बार परिजनों के समझाने पर मामले को शान्त कराया गया। लेकिन शराबी पति आये दिन मारपीट करता है। जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो उसके बाद आज थाने में तहरीर दी है।