Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निस्वार्थ भाव से काम करने वाले अमर होते हैं-रामवीर

निस्वार्थ भाव से काम करने वाले अमर होते हैं-रामवीर

हाथरस, जन सामना संवाददाता। बसपा जिला यूनिट के तत्वावधान में बहुजन नायक व बसपा के संस्थापक कांशीराम साहब का परिनिर्वाण दिवस मथुरा रोड स्थित मनोज सौनी के आवास पर मनाया गया और उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में कांशीराम साहब के छविचित्र पर सादाबाद विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने पुष्प माला अर्पित करते हुए कहा कि हमें मान्यवर कांशीराम साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में शोषित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिये। उन्होंने कहा कि जो गरीब मजलूम व बेसहाराओं के लिए जीवनभर निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं वही जीवन के बाद भी अमर होते हैं।
कार्यक्रम में बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख, मनोज सोनी, केसी निराला एड., इन्द्रजीत सिंह, डा. बी डी सिंह, डा. आर सी गोला, डा. सतीश, ब्रजमोहन राही एड., बनीसिंह बघेल, दामोदर सिंह, शौबी कुरैशी, भगवान सिंह कुशवाहा, राजू बाल्मीकि, रामगोपाल चैधरी, करन सिंह, बनवारी सोनी, दिनेश चन्द, उमेश चैधरी, विजय पुष्कर, योगेश केसरी, मुस्तकीम खां, गौरव प्रताप सिंह, योगेन्द्र बघेल, मोहन मालती स्वरूप, रामगोपाल फौजी, डा. ननकेश विमल व महेशचन्द्र आदि मौजूद थे।