Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में व्यक्ति आग से झुलसा

संदिग्ध हालत में व्यक्ति आग से झुलसा

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में आग से झुलस गया। जिसको उपचार के लिए परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ निवासी 40 वर्षीय रामनरायण पुत्र रघुवर दयाल आज सुबह संदिग्ध हालत में घर पर खाना बनाते समय आग से बुरी तरह से झुलस गया। जिसको आग से बचाने के बाद राजेन्द सिंह नामक व्यक्ति द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्सक ने बताया कि व्यक्ति के शरीर से मिट्टी के तेल की महंक आने से मामला संदिग्ध प्रतित हो रहा था।