Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रिश्तेदार के घर आये व्यक्ति की छत से गिरकर मौत

रिश्तेदार के घर आये व्यक्ति की छत से गिरकर मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव जलालपुर से मक्खनपुर रिस्तेदार के घर आया एक व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी 45 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र लाखनसिंह अपने रिस्तेदार थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव धौरऊ निवासी ब्रजेन्द्र सिंह यादव के घर आया हुआ था। रात्रि में खाना खाने के बाद छत पर सो गया। अर्ध रात्रि में किसी तहर छत से गिरने से उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हडकम्प मच गया। जिसको सूचना पर पहुची पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।