Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहरखुरानी कर युवक को सड़क के किनारे फेंका

जहरखुरानी कर युवक को सड़क के किनारे फेंका

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र एफएस मैडिकल कालेज के समीप एक युवक अचेत हालत में मिला। मौके पर पहुची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि संभवतः उसको जहरखुरानी का शिकार बनाया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र रेलवे ब्रज से उतरते एफ0एस मैडिकल कालेज पर एक व्यक्ति लोगो को अचेत हालत में पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों का हुजूम लग गया। लेकिन किसी ने उसको उपचार के लिए मैडिकल कालेज में भर्ती नही कराया। न ही कालेज के किसी स्टाप, चिकित्सक की नजर नही पडीं किसी ने सहास कर इलाका पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुची पुलिस ने अज्ञात 32 वर्षीय युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया, समाचार लिखे जाने तक युवक को होश नही आ सका है। पुलिस की माने तो युवक को किसी ने जहरखुरानी का शिकार बनाते हुए अचेत हालत में सड़क के किनारे फैक दिया।