Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर में घुसकर ढाई लाख की चोरी

घर में घुसकर ढाई लाख की चोरी

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। क्षेत्र स्थित ग्राम गड़ा था निवासी राजेंद्र शर्मा के मकान में बीती 15 अक्टूबर की रात घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपए की नगदी व रुपए पार कर दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जाजपुर पुलिस चैकी क्षेत्र के ग्राम गढ़ाथा निवासी राजेंद्र शर्मा के मकान में बीती 15 अक्टूबर की रात गांव के ही धनपाल व लक्की सिंह ने लगभग ढाई लाख रुपए के जेवर और घ्900 नगद चोरी कर लिए। खटपट की आवाज सुनकर जागी ग्रह स्वामिनी अभिलेखा ने दोनों चोरों को पहचान लिया लेकिन हथियार बन्द चोर जेवर व नकदी ले कर भाग निकले। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से नाम जद शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ितो ने चोरों से जान माल का खतरा होने के बात पुलिस को बताई है।