Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शपथ पत्र पर प्राप्त शिकायतों की जांच 25 व 31 अक्टूबर को

शपथ पत्र पर प्राप्त शिकायतों की जांच 25 व 31 अक्टूबर को

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बिरिया रसूलाबाद के विरूद्ध षपथ पत्र पर प्राप्त शिकायत की जांच 25 अक्टूबर को 12ः30 बजे जांच अधिकारी द्वारा की जायेगी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत निबौली बुजुर्ग तहसील व विकास खंड अकबरपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक के विरूद्ध शपथ पत्र पर प्राप्त शिकायत की जांच 31 अक्टूबर को 12ः30 बजे की जायेगी। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य डा. रणजीत सिंह ने दी है।