Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बच्चे के अपहरण का प्रयास

बच्चे के अपहरण का प्रयास

पुलिस एवं ग्रामीणों के प्रयास से बदमाशों के मंसूबों पर फिरा पानी
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। पाढम चैकी क्षेत्र से एक बच्चे के अपहरण का प्रयास किया गया। बच्चे के हाथ पैर बांधने के साथ उसके मुंह में कपडा ठूंस दिया। दीपावली पर गांव में हो रही जगार के कारण उसे खेत पर छोड दिया। वहीं परिजनों एवं पुलिस के प्रयास से बदमाश कामयाब नहीं हो पाए। परिवार के लोगों ने कहा कि उनका भाग्य अच्छा था।
क्षेत्र के गांव कादीपुर निवासी सुनील कुमार के नौ वर्ष के बच्चे योगेश को रात्रि को करीब 11 बजे शौच की इच्छा हुई तो वो खेतों की तरफ चला गया। घर के पास ही खेतों में जाने के बाद आधा घंटे तक न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसको तलाशने का प्रयास किया। दिल्ली में नोकरी करने वाले पिता ने ग्रामीणेां को पूरी बात बताई तो ग्रामीणों ने डायल 100 को सूचना दीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई यूपी 100 में मौजूद सिपाही उपेंद्र ने खेतों में घुसकर बच्चे को तालाश तो वो मिल गया। बदमाश उसके हाथ पैर बांधने के साथ उसके मुंह में कपडा ठूंस कर चले गए थे। योगेश ने बताया कि चार लोग थे उनके मुंह बंधे थे और थोडी में आने की कहकर चले गए।