Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत बालक गंभीर

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत बालक गंभीर

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। तीन मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौके पर मौत हो गई तथा बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी छोटे का पुत्र राजेश उम्र 22 वर्ष दोस्तों से मिलकर बाइक द्वारा वापस घर लौट रहा था। बेदां गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मारने के बाद युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दूसरी घटना महाराजपुर से कर चुली पुर जा रही बाइक में जहानाबाद रोड में पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक में पीछे बैठा दिव्यांशु उम्र 14 वर्ष पुत्र रामनरेश गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना ग्राम जहांगीराबाद में घटी रविवार अपराहन मार्ग दुर्घटना में मां के साथ जा रहा शाहरुख ढाई वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गया। जिससे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट कानपुर इलाज के लिए भेजा गया है।