Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संकल्प सेवा समिति संचालित करेगी भोजन बैंक

संकल्प सेवा समिति संचालित करेगी भोजन बैंक

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। संकल्प सेवा समिति के द्वारा इस रविवार से हर रविवार को अस्पतालों में जाकर जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन देने का कार्य शुरू किया जा रहा है। जो भी व्यक्ति इस कार्य में अपना सहयोग किसी भी रूप में देना चाहते हो तो संकल्प सेवा समिति के पदाधिकारियों से 9336481234, 9936157827, 9919222070, 9415909105 सम्पर्क कर सकता है। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष सन्तोष सिंह चौहान ने दी है। श्री सिंह ने यह भी बताया कि अभी तक रघुनाथ सिंह, संतोष सिंह, विजय मिश्रा, पुनीत द्विवेदी, अशोक मिश्रा,दीपक दीक्षित, दीपक चौहान, अवन्तिका पांडेय, दीपक चैरसिया, हिमांशु सिंह, अनुराग तिवारी, अमित, शैलेश, अंकित, आशुतोष, परवेज ने सहयोग किया है और भविष्य में भी सहयोग करने की बात कही है।