Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अध्यक्ष पद के 12 सदस्य पद के 112 नामांकन पत्र बिके

अध्यक्ष पद के 12 सदस्य पद के 112 नामांकन पत्र बिके

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। प्रथम चरण में आयोजित होने वाले नगर पालिका परिषद के चुनाव में स्थानीय तहसील कार्यालय में सोमवार दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए रामनरेश दिनेश कुमार जनमेजय लवकेश इस्लाम कुरेशी शैलेश पांडे राजेश कुमार सहित कुल 12 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदें सदस्य पद के 112 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। 2 दिनों में अध्यक्ष पद के लिए 20 व सदस्य पद के लिए 159 नामांकन पत्रों की बिक्री की जा चुकी है। तमाम प्रत्याशी शुभ मुहूर्त की रास्ता देख रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि प्रत्याशी कोई जोखिम नहीं लेना चाहते जिसके चलते ज्यादातर प्रत्याशी कई कई नामांकन पत्र भरने की जोड़-तोड़ के प्रयास में लगे हुए है कि कहीं विरोधी उनका नामांकन रद्द करवा कर उंहें चुनावी रण क्षेत्र से बाहर न कर दें।