इटावाः जन सामना ब्यूरो। सैफई में भी लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। सैफई ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म एकता व अखण्डता दिवस के रूप में मनाया गया सैफई के उपजिलाधिकारी मुहम्मद कमर ने पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
खण्ड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार, अमिताभ बच्चन राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमर नाथ दीक्षित, जे पी यादव, विपिन पाल, प्रदीप यादव, अनिल यादव, सुशील कुमार, अहसान अली, विनोद कुमार, आरती कुमारी, आरिफा, सलिल, अनुराधा तोमर, रमन कुमार, राहुल, शिवकुमार ने सरदार पटेल के जीवन पर अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक रैली भी निकाली और गांव में घूमे।
Jansaamna