Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पटेल सेवा मंडल द्वारा सरदार पटेल की 143 वीं जयंती धूमधाम से संपन्न

पटेल सेवा मंडल द्वारा सरदार पटेल की 143 वीं जयंती धूमधाम से संपन्न

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। पटेल सेवा मंडल द्वारा कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित पटेल सामुदायिक भवन में प्रति वर्ष की तरह इस बार भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ उदय नारायण सचान ने तथा संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता हरि ओम सिंह सचान पूर्व प्रधानाचार्य रामकरण सचान द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राम कुमार द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष भाजपा कानपुर नगर अमर सिंह पटेल रमेश सचान, जितेंद्र, मनोज, राजवती सचान, बृजेश चौधरी एवं संरक्षक योगेश सचान, महेश बाबू सचान, ज्ञान सिंह अनिरुद्ध सचान द्वारा सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम में सूर्या इंटर कॉलेज की प्रबंध का विजयलक्ष्मी के निर्देशन में छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत निशानेबाजी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद दर्शकों की तालियां बटोरी। इस मौके पर डा० आर०एस० सचान शेखर स्रचान, ओम नारायण आदि लोग मौजूद रहे।