Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संकल्प सेवा समिति ने हृदय रोग संस्थान में बांटा भोजन

संकल्प सेवा समिति ने हृदय रोग संस्थान में बांटा भोजन

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। बिगत रविवार की भांति दूसरे रविवार को संकल्प सेवा समिति के भोजन बैंक मिशन के द्वारा संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलाॅजी) में जाकर जरूरतमन्दों को भोजन वितरित किया। समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि संकल्प सेवा समिति के सभी सदस्य रात में निकलकर हर रविवार को अस्पतालों में जाकर भोजन वितरित करेंगे। भोजन वितरण करने में संतोष सिंह चौहान, पुनीत द्विवेदी, रघुनाथ सिंह, दीपक दीक्षित, विजय मिश्रा, जगदम्बा सिंह, अशोक मिश्रा, दीपक चौहान आदि लोग शामिल हुए। संस्था के पदाधिकारियों भोजन बैंक में सहयोग करने वाले सभी लोगो को धन्यवाद दिया।