Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अलग-अलग धाराओं में कई लोगों को भेजा जेल

अलग-अलग धाराओं में कई लोगों को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने कई लोगो को गिरफ्तार करने के बाद विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा। थाना टूण्डला पुलिस ने विगत दिन एक मासूम के साथ यौन शोषण करने वाले 16 वर्षीय कच्चा टूण्डला निवासी लोकेश पुत्र श्यामवीर को गिरफ्तार करने के बाद सम्बन्घित धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा। वही थाना दक्षिण पुलिस ने नगला भाऊ निवासी 24 वर्षीय पंकज पुत्र सुरेशचन्द्र को शातिं भग की धारा में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा। थाना नारखी पुलिस ने मोईदीनपुर निवासी पुष्पेन्द्र पुत्र जगदीश को भी गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा।