Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमा अग्निहोत्री ने किया नामांकन

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमा अग्निहोत्री ने किया नामांकन

शिवली, कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। वर्षों से समाज सेवा कर रहे वतन अग्निहोत्री को समाज वादी पार्टी ने शिवली नगर पंचायत से अपना प्रत्यासी घोषित किया है वही समाज सेवक वतन अग्निहोत्री ने अपनी माता रमा अग्निहोत्री का बुधवार को नामंकन करवाया साथ ही भारी जनसंख्या में समर्थक नामांकन करवाने पहुँचे। वही समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेताओं का तांता लगा रहा। वतन ने जनता से हाथ जोड़कर माता को जिताने की अपील की और वही समर्थकों ने रमा जिन्दाबाद व समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रमा अग्निहोत्री का उत्साह वर्धन किया। समर्थकों ने बताया कि माता जी को जिताने के लिए हर सम्भव कोशिश की जाएगी। समर्थकों ने नारा दिया कि माता को जीताना है नगर का विकास कराना है। इस मौके पर दुर्गेश दीक्षित, गोलू शुक्ल, बिल्लू, सनी, विशाल त्रिपाठी, अंकित मिश्र सहित सैकड़ों समर्थक मुख्य रूप से मौजूद रहे।