Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिलोसन व्हाइटनर से किशोर कर रहे नशा

सिलोसन व्हाइटनर से किशोर कर रहे नशा

सावधान कही तुम्हारा बच्चा नशे का बीज तो नही बो रहा…….
शहर में बच्चे जहर पी-पीकर कर रहे है जीवन बेकार
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शहर में छोटे-छोटे बच्चे माद्यक पदार्थ के साथ कैमिकल का सेवन नशे के रूप में करने लगे। जिससे नई पीडी नशे में बुरी तरह से लिप्त होती जा रही है। समय चलते प्रशासन के साथ परिजनों ने बच्चों की ओर ध्यान नही दिया तो आने वाली नस्ल बेकार हो जायेगी।
बताते चले कि जनपद में काफी समय से छोटे-छोटे बच्चों के साथ किशोर अवस्था में ही नशे बाज होते जा रहे है। किसी को चरस तो किसी को गांजा , स्मैक के साथ नशीले कैमिकलों का सेवन करने लगे है। जिसको उधारण पूर्व में पीडी जैन स्कूल के आसपास के इलाकें में छोटे-छोटे बच्चे व्हाइटनर, का नशे में सेवन करते देखे गये थे। अव बच्चे दुकानों से सिलोसन लेकर उसका सूधने का काम कर रहे है। जिला अस्पताल के मैदान में सुबह से सांय तक कम उम्र के बच्चे हाथों में पानी के पाउच में केैमिकल मिलाकर सूघते देखे जा सकते है। लोग को देखने पर लगता है बच्चा पानी का पाउच से पानी पी रहा है। लेकिन वह मुख से कैमिकल की भाप लेकर अपने को नशा करता है। बुधवार को थाना दक्षिण क्षेत्र मुरली नगर निवासी एक किशोर को कैमिकल सूंघते देखा गया था। किशोर ने बताया कि विगत दो वर्ष से वह यह कार्य कर रहा है। रात्रि में उसके आसपास के क्षेत्र में बच्चो की टोली चोरी की घटनाओं को पैसे के लिए अंजाम देती है। पैसे से नशा करते है।