Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा जिलाध्यक्ष पर रूपये लेकर पार्षद टिकट बेचने का आरोप

सपा जिलाध्यक्ष पर रूपये लेकर पार्षद टिकट बेचने का आरोप

चंद्रमोहन चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा-कहा हराने वाली पार्टी का देंगे साथ
फिरोजाबाद,जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी अनु. जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन चक्रवर्ती ने पार्टी की नीतियों से व सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव से असंतुष्ट होकर पार्टी से त्याग पत्र दिया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी जिलाध्यक्ष ने नगर निगम चुनावों में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर नये कार्यकर्ताओं को जो पार्टी से नहीं उनको पार्षद की टिकट रूपये लेकर बेचने का कार्य किया है। इसलिए पार्टी के पुराने कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने घर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम फिरोजाबाद के चुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा।जो राजनैतिक दल समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को हरायेगा, उसी दल में वह पूरे चक समाज के साथ शामिल हो जायेंगे। त्यागपत्र आठ नवम्बर 2017 को प्रदेश अध्यक्ष सपा लखनऊ को भेज दिया है।