घाटमपुर, जन सामना संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम रठिगांव निवासी सीता राम की पत्नी मंजू देवी ने पुलिस सीओ को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि पड़ोसी जयचंद्र अशरफी राम अवतार ने एक राय होकर बीती 11 अक्टूबर को प्रार्थनी का 4 बीघा बाजरा अपने पालतू जानवरों से करवा लिया था जिसकी शिकायत डायल हंड्रेड थाना घाटमपुर पुलिस से की गई। लेकिन कोई कार्यवाही ना होने से दबंगों ने पुनरू 8 नवंबर को खेतों में बची फसल को जानवरों से करवाया उलाहना देने पर उक्त लोगों द्वारा पथराव करके मेरे दरवाजे तोड़ दिए गए जिसकी निरंतर रेवना पुलिस चैकी व थाना घाटमपुर में शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने से दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
Jansaamna