Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रांसफार्मर की खूंटी गलने से 2 गावों में अंधकूप

ट्रांसफार्मर की खूंटी गलने से 2 गावों में अंधकूप

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम शिवंदी व लखनीपुर को विद्युत सप्लाई करने वाले विद्युत ट्रांसफार्मर की करीब 1 माह पूर्व खूंटिया गल गई थी जिससे विद्युत सप्लाई पूर्ण रूप से ठप हो गई है। दोनों गांवों के ग्रामीणों को मोबाइल तक चार्ज करने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। विवेक कुमार पाल के नेतृत्व में विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीओ अंकुश पाल को अपनी समस्या से परिचित कराते हुए गांव की गलियों में लगे जर्जर विद्युत तारों से भी निजात दिलाने की मांग की है। विद्युत उपखंड अधिकारी अंकुश पाल ने अवर अभियंता सजेती से जांच कर त्वरित कार्यवाही के आदेश दिए हैं।