Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रवीन्द्र सिंह बने राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव

रवीन्द्र सिंह बने राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव

लालगंज, रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रवीन्द्र सिंह को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।रवीन्द्र सिंह सोहवल के प्रधान और डलमऊ प्रधानसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी में पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। रवींद्र सिंह की पत्नी सोहवल प्रधान हैं।
रवीन्द्र सिंह के मनोनयन की जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभूषण पाण्डेय ने रवींद्र सिंह की कर्मठता और पंचायती राज के प्रति उनके लगाव को देखते हुए उनका मनोनयन किया है। क्षेत्रीय प्रधानों ने रवीन्द्र सिंह को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानों को बेहतर और सक्षम नेतृत्वकर्ता मिल गया है।