Saturday, June 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अनाथों की सेवा से बडा पुण्य का काम दूसरा नहीं

अनाथों की सेवा से बडा पुण्य का काम दूसरा नहीं

टूंडलाः जन सामना संवाददाता। सेवा कार्य के तहत बुधवार को जिनवाणी महिला मंडल द्वारा अनाथालय आगरा में बच्चों को गरम कपडे और जरूरत का सामान वितरित किया गया। इस दौरान महिला मंडल ने समय-समय पर मदद करने का आश्वासन दिया।
बुधवार को जिनवाणी महिला मंडल की सदस्याएं आगरा पहुंची। जहां उन्होंने अनाथ रह रहे बच्चोें के साथ खेलकूद कर समय व्यतीत किया। महिला मंडल की शोभा जैन ने कहा कि अनाथों की सेवा करने से बडा पुण्य का काम दूसरा नहीं है। जिनवाणी महिला मंडल द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा करने का कार्य किया जाता है। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। अनाथालय में रह रहे बच्चे भी हमारे बच्चों के जैसे हैं। इन मासूम बच्चों की मदद करने से मन को काफी प्रसन्नता होती है। महिला मंडल द्वारा निर्णय लिया गया है कि समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा कार्य कराए जाएंगे। पहले भी महिला मंडल द्वारा निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। जिनवाणी महिला मंडल की अनीता जैन ने कहा कि मनुष्य का जीवन सेवा कार्य करने के लिए मिला है। प्रत्येक व्यक्ति अपने लिए ही कार्य करता है लेकिन सच्ची सेवा वही है जो दूसरों के लिए की जाती है। इस मौके पर अर्चना जैन, शोभा जैन, अरूणा जैन, दीप्ती जैन, गुंजन जैन, रूचि जैन, सीमा जैन, नीतू जैन, सोनम जैन, पवित्रा जैन, रेखा जैन, बबिता जैन, दिशा जैन, पूनम जैन, अलका जैन, मन्नू जैन, संध्या जैन, गुडिया जैन, मधु जैन आदि मौजूद रहे।