Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक ही रात में चार घरों में पड़ी डकैती

एक ही रात में चार घरों में पड़ी डकैती

लाखों की नगदी आभूषण ले गये लुटेरे
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सर्दी के शुरू होते ही चोरी की घटनायें होने लगी। थाना नारखी के गांव मीठना में एक ही रात में चार मकानों में चोरो ने लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर पहुच कर घटना काा मोका मुआयना भी किया।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव मीठना में विगत रात्रि में आधा दर्जन से अधिक चोरो ने एक साथ चार मकानों में घाबा बोलते हुए लाखों की नगदी, सोने चांदी के आभूषण ले गये। घटना की जानकारी सुबह परिजनों के जागने पर हो सकी। गांव में चोरी की घटनाओं से भय व्याप्त है। गांव के ही चरनसिंह पुत्र नत्थीलाल ने बताया कि उनके घर में अज्ञात चोरो ने धाबा बोलते हुए घर मे ंरखी लगभग 50 हजार से अधिक की नगदी सोने-चांदी के आभूषण ले गये। वही पडोस के ही रमेशचन्द्र पुत्र नारायनसिंह, नरेन्द्र सिंह पुत्र घनश्यामसिंह, इन्तजार अली पुत्र तुष्नशह आदि के घर से भी अज्ञात चोरा हजारों की नगदी, आभूषण घरेलू सामान लूट लग गये। एक साथ चार मकानों में हुई लाखो की चोरी से गांव में हडकम्प मच हुआ है। सूचना पर पहुची पुलिस ने भी मौके पर पहुच कर घटना का जायजा लिया।