Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवती ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

युवती ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव किन्दरपुर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना मटसैना क्षेत्र के गांव किन्दरपुर निवासी उदयभान सिंह उर्फ पप्पू की 18 वर्षीय पुत्री कु0 कल्पना ने आज सुबह अपने को घर पर अकेला देख कमरे में जाकर स्वंय को फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर परिजनों के साथ आस-पास के लोग एकत्रित हो गये। सूचना पर मौके पर पहुची इलाका पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बारे में परिजन कुछ भी कहने से बचते नजर आये। पुलिस की माने तो परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद युवती ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।