Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में चार लोग घायल

सड़क हादसों में चार लोग घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अलग -अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जनपद आगरा के थाना ढौकी क्षेत्र गांव दुजूपुरा निवासी 20 वर्षीय सोमवीर पुत्र सोरनसिंह, अपने साथी फतेहाबाद के गांव सवरगढ़ निवासी 45 वर्षीय बलराम पुत्र चन्द्रभान, 40 वर्षीय कप्तान पुत्र चोखेलाल के साथ टैम्पों में सवार होकर गोभी, बैगन लेकर सब्जी मण्डी कोटला रोड आया हुआ था। जहां से सब्जी बेचने के बाद टैम्पों में सवार होकर उक्त तीनों किसान अपने घर के लिए वापस जा रहे थे। उसी दौरान थाना रामगढ़ क्षेत्र लालपुर के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे टैम्पों सवार तीनों लोग घायल हो गये। घालयों को मौके पर पहुची 108 की एम्बंुलैन्स की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वही दूसरी घटना में थाना रसूलपुर क्षेत्र जाटवपुरी निवासी 30 वर्षीय परवेश पुत्र बब्लू भी सड़क हादसें में घायल हो गया। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।