हमलावरो ने लडकी भगाने का लगाया आरोप
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ़ के आजाद नगर में लडकी भगाने का आरोप लगाते हुए दो लोगो को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना रामगढ़ क्षे के मौहल्ला आजाद नगर निवासी 48 वर्षीय कादिर पुत्र तुर्रमखां , 18 वर्षीय शाहरूख पुत्र दिलशाद को पडोस के ही नसीम, मुन्ना, शवनम आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मारपीट में घायल दोनो लोगो को पुलिस ने उपचार डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों की माने तो मुन्ना की लडकी मौहल्ले के ही किसी अन्य लडके के साथ प्रेम प्रसंग के चलते नौ-दो ग्यारह हो गयी। मारपीट करने वालों ने घायलांें के खिलाफ लडकी भागाने का आरोप लगाया था। जिसको देकर दोनो पक्षो ंमें मारपीट हो गयी।
Jansaamna