Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवक की गोली मारकर की हत्या

युवक की गोली मारकर की हत्या

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। घर में सौ रहे एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारें मौके से फरार हो गये। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थाना जसराना के गांव उत्तरारा निवासी 26 वर्षीय विजय यादव पुत्र नेत्रपाल यादव बीती रात घर पर सो रहा था। तभी अज्ञात लोगों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।