Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा प्रत्याशी चंद्रकांति ने मांगे वोट

सपा प्रत्याशी चंद्रकांति ने मांगे वोट

कानपुरः जन सामना संवाददाता। घाटमपुर कस्बे से सपा से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही वरिष्ठ सपा नेता विजय सचान की पत्नी चंद्रकांति ने आज अपने समर्थकों के साथ कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क के साथ वोट और सपोर्ट मांगा। जनसंपर्क के दौरान बाबा दूसरी गली में समर्थकों ने उनको सिक्कों से तौला जनसंपर्क के दौरान उनके साथ समर्थकों का हुजूम मौजूद रहा जिन्होंने इस बार चंद्रकांति को अध्यक्ष पद का चुनाव जिताने व जन समस्याओं के निदान के नाम पर वोट मांगे। सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने निकली महिलाओं की टोली भी सक्रिय रही। जिन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता विजय सचान के नाम पर उनकी पत्नी चंद्रकांति के लिए वोट मांगे साथ ही बिना भेदभाव के विकास का भरोसा भी दिया। जनसंपर्क अभियान में उनके साथ प्रमुख रूप से वेद पटेल, कल्लू यादव, जहीर बाबा, महमूद मंसूरी, लल्लू सिंह, विजय साहू, मनोज अवस्थी, मंजू लता सचान, सत्येंद्र सचान, मौलाना मंजूर, जय नारायण यादव, ओम, नरेंद्र, मुनीम आदि लोग मौजूद रहे।