Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनता दल यू ने कांग्रेस को समर्थन की बात कही

जनता दल यू ने कांग्रेस को समर्थन की बात कही

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। जनता दल यू के तत्वावधान में कानपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों को विजय बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान करते हुए भारी बहुमत से विजय बनाये। इस मौके पर कहा गया कि भाजपा को लगातार दो बार जनता ने विजयी बना कर नगर निगम भेजा। परंतु आज भी शहर की समस्याओं में कोई सुधार नहीं है। शहर में भीषण गंदगी है, दूषित पीने का पानी, नगर निगम के स्कूल और अस्पतालों की हालत खराब है। किसी भी क्षेत्र में भाजपा महापौर ने उपलब्धि नहीं की है। सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है। ठेकेदारी प्रथा पर काम करके लूट की जा रही है। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र एक माह से पहले नहीं मिल पाता है। इसके बावजूद घूस देनी पड़ती है। स्वाथ्य विभाग सफेद हाथी साबित हो रहा है । खाद्य पदार्थों की मिलावट पर कार्यवाही नहीं की जा रही है । इन कारणों की वजह से कांग्रेस को समर्थन दिया जा रहा है। छायाकारः नीरज राजपूत