Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर पंचायत का चहुंमुॅखी विकास कराना ही हमारी प्राथमिका-डाॅ साऊद

नगर पंचायत का चहुंमुॅखी विकास कराना ही हमारी प्राथमिका-डाॅ साऊद

सलोन, रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। नगर पंचायत सलोन से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे डाॅ0 मो0 साउद के लिए पार्टी के नेताओं द्वारा प्रचार प्रसार जोरों से किया जा रहा है। वहीं सम्भ्रान्त लोग भी डाॅ0 साउद के लिए वोट मांगने निकल पड़े है। और घर घर जाकर साइकिल के लिये वोट मांग रहे है। अध्यक्ष पद के डाॅ0 साऊॅद ने कहा कि नगर का विकास कराना उनकी पहली प्राथमिका है। साथ ही नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए मैं हमेशा तैयार हूॅ। मेरी नजर में नगर का विकास कराना ही प्राथमिका है। वहीं गरीबों को राशन कार्ड व आवास बनाने के साथ ही दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए नयी योजनायें बनाकर उनका विकास किया जायेगा। डाॅ साऊद के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों का हुजूम चल रहा है। जो यह बताने के लिए काफी है कि जनता उनके साथ है और इस बार जनता सिर्फ नगर पंचायत का विकास चाहती है। इस लिए डाॅ0 साऊद को जनता पंसद कर रही है। क्योंकि डाॅ0 साऊॅद नगर पंचायत के विकास के साथ साथ गरीबों के मुद्दों की बात कर रहे है। जो जतना की मुद्दे की बात करता है वह जनता का प्रिय बन जाता है और यहीं कारण है कि डाॅ0 साऊद सबसे लिए प्रिय बन चुके है।