Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यातायात नियमों के लिए चलाया जागरूकता अभियान

यातायात नियमों के लिए चलाया जागरूकता अभियान

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। यातायात माह के अवसर पर सुशील कुमार पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देश पर यातायात पुलिस एवं मानव प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा मयूर ग्रुप एवं जीकेजी ग्रुप के सहयोग से सुरक्षित यातायात जन जागरूकता अभियान बड़ा चैराहा शिवाला मार्केट चटाई मोहाल सगमलाल तिराहा क्षेत्र में चलाया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष लखन शुकला, हरीश तिवारी टीएसआई ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। लखन शुक्ला व हरीश तिवारी ने बताया कि संस्था के लोगों द्वारा जैकेट पर सुरक्षित यातायात नियमों के स्लोगन लिखे हुए पहनकर चैराहों पर आने जाने वाले लोगों को ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने व पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग सीट बेल्ट का प्रयोग, आवश्यकता से अधिक सवारी ना बैठाने, गति सीमा का नियमानुसार प्रयोग करने आदि के बारे में जानकारी दी। मुख्य रूप से उपस्थित लखन शुक्ला, हरीश तिवारी, अमन पांडे, मनीष बाजपेई व मोहम्मद इजहार आदि लोग मौजूद रहे।