Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सहायक अधिशाषी अभियंता को भावभीनी विदाई

सहायक अधिशाषी अभियंता को भावभीनी विदाई

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद नगर पालिका के जलकल विभाग में तैनात सहायक अधिशाषी अभियंता नन्नूमल चैधरी के सेवा निवृत होने पर उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नगर पालिका के अधिशाषी अभियंता रामपाल यादव के साथ सभी साथी अवर अभियंता, कार्यालय अध्यक्ष और कर्मचारियों ने उनका फूल माला पहना कर और शॉल तथा स्मृति चिन्ह देंकर स्वागत किया। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता ने उनकी सेवाओं के लिए सराहना की। वहीं रिटायर हो रहे सहायक अधिशाषी अभियंता ने भी अधीनस्थों को मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जीवन संघर्ष मय है। संघर्ष से घबराना नहीं चाहिए। हर समय हंसते हुए अपने कार्य को अंजाम देंऔर समाज के लिए कुछ करने का संकल्प लें। इस अवसर पर महादेव प्रसाद कर निर्धारण अधिकारी, कार्यालय अध्यक्ष ह्रदयराम यादव, तिवारीलाल, देवीलाल शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, नानक चंद्र अग्रवाल, रविंद्र कुमार गौतम, राजकुमार जैन, पंकज जैन, दिनेश यादव, अतुल कुमार, जयराम सिह, राजू, सलीम, सहजाद और भानू, अमित कुमार, रामवीर सिंह, महेश यादव, रजनीश आदि मौजूद रहे।